आईजी डॉ.संजीव शुक्ला ने किया कोरबा जिला का वार्षिक निरीक्षण

आईजी डॉ.संजीव शुक्ला ने किया कोरबा जिला का वार्षिक निरीक्षण
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

कोरबा - पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ .संजीव शुक्ला द्वारा आज जिला कोरबा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक महोदय का पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर ज़िले में स्वागत किया। उसके बाद पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात् आईजी ने परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा किट परेड निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों से उन्हें प्राप्त किट सामग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये गये। इसके पश्चात् स्टोर शाखा का निरीक्षण किये, जिसमें सभी सामग्रियों के रख-रखाव, सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिये, साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में पुलिस महानिरीक्षक महोदय जिला पुलिस कोरबा के अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुये एवं उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्यवाही का आश्वासन दिये साथ ही दरबार में थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को थाना में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर उनके शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली। जिसमें सेवा पुस्तिका में आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही  अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि, जिले में चल रहे निर्माण कार्यों, बजट की स्थिति, न्यायालय संबंधी प्रकरणों, निलंबित अधिकारी/कर्मचारियों तथा उनके अपील, अवकाश निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली तथा थाना/चौकी में पदस्थ कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा अनावश्‍यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रवींद्र मीणा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती प्रतिभा मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर तथा थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post