करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चौदह आरोपी गिरफ्तार
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - देश भर में इंश्योरेंस पॉलिसी वेरीफिकेशन एवं ज्यादा क्लेम दिलाने के नाम से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चौदह आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार करने में रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 57 नग की-पेड मोबाईल फोन, 01 वायरलेस फोन, 01 लैपटॉप, विभिन्न बीमा कंपनियों से संबंधित 1000 से अधिक पन्नों का दस्तावेज तथा 50 से अधिक फर्जी सिम कार्ड बरामद किया है। वहीं इंश्योरेंस पालिसी वेरिफिकेश कॉल सेंटर में काम करने वाले 25 महिला सहित कुल 41 लोगो कोे नोटिस दिया गया है। 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया है l आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा अपराध क्रमांक 75/24 धारा 420, 467, 468, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध किया गया है।
इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस करते हुये एसएसपी संतोष सिंह ने बताया प्रार्थिया निवासी संजय नगर रायपुर ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बिजली विभाग से डिप्टी जनरल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुई है। राम किशन वर्मा तथा पुनीत जोशी नामक व्यक्तियों ने वर्ष 2016 से लगातार प्रार्थिया के मोबाईल फोन में अलग अलग मोबाईल नंबरों से फोन कर ठगी की घटना को अंजाम दिये है। जिसमें प्रार्थिया को उसके पुराना बीमा पॉलिसी के आधार पर नई बीमा पॉलिसी दिलाने एवं सेवानिवृत्त के समय सभी पॉलिसी का पैसा एक साथ प्रार्थिया को मिलने से उसे अच्छा फायदा होने का झांसा दिया गया। तत्पश्चात् राम किशन वर्मा तथा पुनीत जोशी (काल्पनिक नाम) के नाम से दो व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया की पुरानी बीमा पॉलिसी को आधार बनाकर फर्जी कागजात तैयार किया गया। प्रार्थिया को मोबाईल फोन के माध्यम से बारम्बार फोन करके अपने झांसे में लेकर दिनांक 12 जनवरी 2017 से अलग – अलग तिथियों में व विभिन्न किश्तों में प्रार्थिया से करीबन 70 लाख रूपये प्रार्थिया को पैसे जमा करने हेतु कुल 05 बैंक खाता उपलब्ध कराकर उससे उक्त राशि जमा कराया गया। समय बीतने पश्चात् प्रार्थिया द्वारा बीमा पॉलिसी का भुगतान मांगे जाने पर राम किशन वर्मा तथा पुनीत जोशी ने अपना मोबाईल नंबर बंद कर दिया , तब प्रार्थिया को अहसास हुआ कि वह बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी का शिकार हो गई है। प्रार्थिया द्वारा उक्त घटना की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 75/24 धारा 420, 467, 468, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, थाना प्रभारी टिकरापारा एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। कई दिनों के गहन तकनीकी विश्लेषण एवं विभिन्न बैंक खातों के विश्लेषण से बीमा पॉलिसी के नाम पर आरोपियों द्वारा इस ऑन लाईन ठगी को दिल्ली से अंजाम देना ज्ञात हुआ। जिस पर एक विशेष टीम तैयार कर टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा नोएडा पहुंचकर एक सप्ताह से अधिक समय तक लगातार कैम्प करते हुये स्वयं किरायेदार बनकर एवं नौकरी की तलाश करने के नाम पर आरोपियों व उनके ठिकानों की पतासाजी किया गया। जानकारी को पुख्ता कर टीम द्वारा बी-41, सेक्टर 63, नोएडा स्थित एम डी वेल्थ क्रेटर कॉल सेंटर में रेड कार्यवाही कर फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर वृहद पैमाने पर ठगी करने वाले चौदह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त कॉल सेंटर में कार्यरत व मौके में उपस्थित 25 महिला समेत कुल 41 व्यक्तियों को नोटिस दिया तथा ठगी के वरदातों में उनकी भूमिका की जाँच की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त ठगी के वारदात को अंजाम देना स्वीकार करने के साथ ही स्वयं को इंश्योरेंस वेरीफिकेशन डिपार्टमेंट से होना बताकर देशभर के अलग -अलग स्थानों से करोड़ो रूपये की ठगी कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। कार्यवाही के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 57 नग की-पेड मोबाईल फोन, 01 वायरलेस फोन, 01 लैपटॉप, विभिन्न बीमा कंपनियों से संबंधित 1000 से अधिक पन्नों का दस्तावेज तथा 50 से अधिक फर्जी सिम कार्ड जप्त किया गया है। आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाकर इस अपराध के अतिरिक्त देश के अन्य जगहों में अंजाम दिये गये ठगी के घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ज्ञात हुआ है कि आरोपियों द्वारा बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी सिंडीकेट एवं गिरोह चलाकर छ.ग. राज्य के रायपुर, दुर्ग, धमतरी के साथ ही साथ असम, हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी इस प्रकार की ठगी की घटना को अंजाम दिये है। मनजेश कुमार चैहान को वर्ष 2019 में जिला दुर्ग से 65 लाख रूपये के ठगी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। रवि चैहान एवं ऋषभ चैहान पूर्व में दिल्ली से ठगी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके है। आरोपी 06 माह में स्थान परिवर्तन कर अपना कॉल सेंटर को परिवर्तित कर देते है। जांच में वर्तमान में आरोपियों द्वारा असम निवासी ललित शर्मा से 25 लाख रूपये की ठगी होने तथा रोहतक, हरियाणा के प्रार्थी से लगभग 40 लाख रूपये की राशि की ठगी किये जाने की जानकारी प्राप्त होने के साथ ही देशभर के अलग – अलग राज्यों में वृहद तौर पर ठगी की वारदात को अंजाम देना ज्ञात हुआ है। जिसके संबंध में संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर जानकारी साझा किया जा रहा है। आरोपियों द्वारा जिला धमतरी के एक व्यक्ति से ठगी करने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिस संबंध में धमतरी पुलिस को भी जानकारी उपलब्ध करायी जा रहीं है। आरोपियों के अब तक प्राप्त बैंक खातों का अवलोकन पर इन खातों में करोडों़ रूपयों का ट्रांजेक्शन होना पाया गया है, जिसकी आगे जांच की जा रहीं है तथा गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों के ट्रांजेक्शन विवरण की जानकारी बाबत एवं उन खातों में उपलब्ध राशि को होल्ड़ कराने के संबंध में संबंधित बैंकों को पत्राचार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर उनसे विस्तृत पूछताछ की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपीगण -
रवि चैहान पिता मदन चैहान उम्र 30 वर्ष निवासी कस्बा श्याना थाना श्याना बुलंदशहर (उ.प्र.) , मनजेश कुमार चैहान पिता छोटेलाल उम्र 36 वर्ष निवासी प्रताप विहार विजय नगर, गाजियाबाद (उ.प्र.) , मनोज कुमार शर्मा पिता रामनरेश शर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी गाजीपुर दिल्ली , दिव्या कुमार पिता उमेश कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी बहादुरगढ़ हापुड, पंजाब , ऋषभ चैहान पिता उमेश कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी बहादुरगढ़ हापुड, पंजाब ,नीतिश कुमार पिता भागमल सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी अशोक नगर दिल्ली , नीरज सिंह पिता कालीचरण सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बसई अलेरा जिला आगरा(उ.प्र.) , तारक विश्वास पिता सुनील विश्वास उम्र 30 वर्ष निवासी बिसरख गौतमबुद्ध नगर(उ.प्र.) , विनीत कुमार पिता जितेन्द्र कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी सरदाना मेरठ (उ.प्र.) , मोनू पिता ज्ञानेन्द्र सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी जहांगीरपुर जिला बुलंदशहर (उ.प्र.) , नजीम मंसूरी पिता फाइक मंसूरी उम्र 28 वर्ष निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली ,रंजीत कुमार पिता राजू कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी जिला व थाना कासगंज (उ.प्र.) , मोहनीश बावनकर पिता पुनक बावनकर उम्र 37 वर्ष निवासी खुर्शीवार दुर्ग (छ.ग. औरअरूण सिंह पिता रामअवतार सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी बंडा शांहजहापुर (उ.प्र.)।