नाचा एसोसिएशन सचिव की उपस्थिति में व्याख्यानमाला का आयोजन संपन्न
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के पाणिनि सभाकक्ष में एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता - श्रीमति मिनल मिश्रा सचिव नाचा एसोसिएशन, नार्थ अमेरिका रही। जिन्होंने अपने व्याख्यान में छतीसगढ़ी नाचा एसोसिएशन का परिचय देते हुये छत्तीसकोश एप की जानकारी दी। इस एप में छत्तीसगढ़ी की विभिन्न बोलियों को और बाल साहित्य को शामिल करने के प्रयास किया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ी के विद्यार्थियों को इस एप से संबंधित कोई भी सुझाव एवं एप की समृद्धि के लिये आगे काम करने का प्रस्ताव रखा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अध्यक्ष साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला प्रो शैल शर्मा ने छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य की दिशा में इस प्रयास की सराहना की और विद्यार्थियों को अच्छा कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम में साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मघुलता बारा , डा. सोनल मिश्रा, डॉ. कुमुदनी घृतलहरे , डॉ. विभाषा मिश्रा , डॉ. मृणालिनी करमोकर , डॉ बरातु सहित विभाग के विद्यार्थियों अधिक संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विभाग के शिक्षक डॉ. कौस्तुभ मणि द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर विभाग के द्वारा श्रीमति मीनल मिश्रा का छत्तीसगढ़ी पुतरी की माला और छत्तीसगढ़ी कला के प्रतीक चिन्ह तथा शॉल से सम्मान भी किया गया।