अश्लील गाली गलौज और फोटो पोस्ट करने का आरोपी जेल दाखिल

अश्लील गाली गलौज और फोटो पोस्ट करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा - इंस्टाग्राम में अश्लील गाली गलौज और फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
                            इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया गत 06 दिसंबर को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपनी बहन को स्कूल छोड़ने जाता था उसी दौरान आरोपी हरीश कश्यप दोनों का जान पहचान हुआ था और आरोपी के द्वारा उसका मोबाइल नंबर लिया था। दोनो आपस में बातचीत करते थे , पीड़िता कही भी आती जाती तो आरोपी उसे जाने के लिये मना करता था , जिससे पीड़िता काफी परेशान रहती थी। एक साल से पीड़िता आरोपी से बातचीत बंद कर दिया था तब आरोपी के द्वारा इंस्टाग्राम में अश्लील गाली गलौच एवं फोटो के साथ अश्लील शब्द लिखकर वायरल कर रहा था। जिसे मना करने पर नही मान रहा है ,इसकी रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 351/23 धारा 509 (ख) भादवि  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी हरीश कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी खैरताल को उसके घर से पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे , सउनि संतोष केरकेट्टा ,  प्रधान आरक्षक राधेश्याम , आरक्षक कुलदीप खुटे एवं थाना स्टाफ सराहनीय योगदान रहा है।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post