श्रीसुदर्शन संस्थानम् में सांगठनिक बैठक दस दिसंबर को

श्रीसुदर्शन संस्थानम् में सांगठनिक बैठक दस दिसंबर को
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर - ऋग्वेदीय  पूर्वाम्नाय  श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु तथा हिन्दू राष्ट्र प्रणेता अनन्तश्री  विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 01 जनवरी 2024 को दो -- तीन दिनों का संक्षिप्त छत्तीसगढ़ प्रवास श्रीसुदर्शन संस्थानम् , प्रांतीय कार्यालय , रावांभाठा रायपुर में हो रहा है। पुरी शंकराचार्यजी के प्रवास कार्यक्रम एवं संगठनात्मक चर्चा हेतु धर्मसंघ पीठपरिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी संगठन के छत्तीसगढ़ इकाई के प्रांतीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण आवश्यक बैठक 10 दिसंबर 2023 दिन रविवार को दोपहर बारह बजे प्रांतीय कार्यालय श्रीसुदर्शन संस्थानम् , शंकराचार्य आश्रम रावाभांठा रायपुर में रखा गया है। उपरोक्त बैठक में पूज्यपाद  शंकराचार्यजी के प्रवास में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों / क्षेत्रों / जोन के सक्रिय पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता प्रत्येक दृष्टिकोण से परिलक्षित हो इस विषय पर व्यापक विचार विमर्श किया जायेगा। पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी ने इस बैठक में प्रदेश एवं जिला के सभी पदाधिकारियों  और सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति हेतु अपील की है। गौरतलब है कि महाराजश्री द्वारा नेपाल को हिन्दू राष्ट्र के रूप में उद्भाषित कर दिया गया है तथा इसी परिपेक्ष्य में भारत भी हिन्दू राष्ट्र के रूप में उद्भाषित होने की ओर अग्रसर है , इसलिये इस पवित्र महाअभियान में समस्त सनातनी धर्मावलंबियों की सहभागिता सुनिश्चित हो , इसके लिये महाराज श्री से प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त कर इस संदेश का छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार की योजना पर विचार होगा। गौरतलब है कि चातुर्मास्य के पश्चात पुरी शंकराचार्यजी का राष्ट्रोत्कर्ष अभियान अंतर्गत उत्तरप्रदेश , हरियाणा , पंजाब , दिल्ली , तेलंगाना , गुजरात , महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश की यात्रा पूर्ण कर छत्तीसगढ़ की पावन धरा में मंगलमय पदार्पण हो रहा है। श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी ओड़िशा से सम्बद्ध आश्रमों में शिवगंगा आश्रम प्रयागराज , श्रीहरिहर आश्रम वृन्दावन , दक्षिणेश्वर मूर्ति मंदिर अस्सी घाट वाराणसी , श्रीविमलाम्बा देवी संस्थान , होशियारपुर के साथ श्रीसुदर्शन संस्थानम् रायपुर आश्रम भी सम्मिलित है। उपरोक्त प्रवास के अवसर पर सभी भक्तजन प्रात:कालीन ग्यारह बजे से आयोजित हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी में सहभागिता तथा सायंकालीन छह बजे से दिव्य दर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post