साढ़े पांच वर्ष का मासूम विवान बना बाल आरक्षक

साढ़े पांच वर्ष का मासूम विवान बना बाल आरक्षक 
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग - पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा के आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साढ़े पांच साल के मासूम विवान भास्कर को बाल आरक्षक के पद पर नौकरी का नियुक्ति आदेश प्रदान किया। इनके पिता स्व. श्री राज कुमार भास्कर जिला बेमेतरा में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा के द्वारा अनुकम्पा नियुक्त के प्रकरण को गंभीरता से लेकर अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई जल्द पूरी करते हुये अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने के निर्देश दिये थे। आज सभी प्रक्रिया पूर्ण होने पर विवान को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किया गया , जिसे 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर आरक्षक के पद पर पदस्थ किया जायेगा।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post