भाजपा के नये छग प्रदेशाध्यक्ष बने किरण सिंह देव

भाजपा के नये छग प्रदेशाध्यक्ष बने किरण सिंह देव 
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर - भारतीय जनता पार्टी ने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने आदेश जारी कर किरण देव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है , जिसका आदेश राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने जारी किया है। करीब एक साल के भीतर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने तीन प्रदेश अध्यक्ष को देखा है। वर्तमान सीएम विष्णु देव साय ने अगस्त 2022 में यह पद छोड़ा था जिसके बाद मौजूदा डिप्टी सीएम अरुण साव को यह जिम्मेदारी दी गई थी। अब अरुण साव के सरकार में शामिल होने के बाद यह जिम्मेदारी किरण देव सिंह को दी गई है। किरण देव सिंह तत्काल प्रभाव से प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। इस बार भाजपा ने सामान्य वर्ग को मौका दिया है , किरण सिंह देव सामान्य वर्ग से आते हैं। इससे पहले आदिवासी और ओबीसी को अध्यक्ष के रूप में मौका दिया गया।आदिवासी अध्यक्ष के रूप में नंदकुमार साय , विष्णुदेव साय के अलावा विक्रम उसेंडी रह चुके हैं। वहीं ओबीसी वर्ग से धरमलाल कौशिक और अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इससे पहले सामान्य वर्ग से डॉ. रमन सिंह भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीति की शुरुआत की। वे पिछले तीस सालों से भाजपा से जुड़े हुये हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावा भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश मंत्री व प्रदेश महामंत्री का भी कार्यभार किरण सिंह देव ने सम्हाला है। इन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। वे वर्ष 1985 से 1986 तक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर में छात्रसंघ के अध्यक्ष थे। वर्ष 1998 में भाजयुमो बस्तर जिला जगदलपुर के उपाध्यक्ष और वर्ष 2002 में अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2002 में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बने। इसके बाद वर्ष 2005 में भाजपा के प्रदेश मंत्री बने और वर्ष 2009 से 2014 तक भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण साव के पास थी.। उनके डिप्टी सीएम बनने के बाद ये जिम्मेदारीअब किरण सिंह देव को दी गई है। वे पहली बार विधानसभा का चुनाव जीतकर जगदलपुर से विधायक बने हैं। बस्तर संभाग की बारह सीटों में से जगदलपुर एक है। यह संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है , जो  अनारक्षित है। वर्तमान में वे बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व सम्हाल रहे थे। ये पेशे से अधिवक्ता भी हैं , इन्होंने वर्ष 1985 में बीएससी की डिग्री के लेने के बाद 1989 में एलएलबी किया और फिर वकालत शुरू की। किरण सिंह देव खेती-किसानी भी करते हैं , वहीं उनकी पत्नी रीना सिंह देव शासकीय शिक्षिका हैं। इनकी एक पुत्री राशि सिंह देव है। किरण देव की छवि साफ-सुथरी है. उन पर किसी भी तरह का कोई अपराधिक मामला नहीं है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने इस बार जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है। पार्टी ने चुनाव के बाद आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री का चयन किया है , जबकि ओबीसी और ब्राह्राण वर्ग से डिप्टी सीएम बनाये हैं। ऐसे में सामान्य वर्ग के आदमी को संगठन की जिम्मेदारी देकर जातिगत समीकरण और भी दुरुस्त करने की कोशिश की है।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post