गोवर्धन (वृंदावन) - पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर चल रहे ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के बीच आज 03 जून बुधवार से 09 जून मंगलवार तक सप्तदिवसीय श्री भक्तमाल कथा का आयोजन आश्रम श्री रसिक शरणम् , श्री राधा गोल्फ बड़ी परिक्रमा , श्री गोवर्धन धाम में किया गया है। श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य श्रीमलूकपीठाधीश्वर एवं श्री अग्रपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज श्री रेवासा - वृंदावन धाम के मुखारविंद से प्रतिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक इस भक्तमाल कथा की रसधारा प्रवाहित होगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा रसपान करने का अनुरोध किया है।