सारंगढ़//वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी एस सिंह देव से प्रांजल विशेष स्कूल के दिव्यांगजन बच्चों ने की सौजन्य मुलाकात ....


सारंगढ़ । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव सारंगढ़ -बिलाईगढ़ नव सृजित जिला के प्रवास पर रहे इस दौरान सारंगढ़ नगर के अपने कांग्रेस के कार्यकर्ताओ से मिले उनके घर तक पहुंचकर कर उनका हाल जाने वही उनके नगर आगमन पर जगह जगह स्वागत अभिनंदन किया गया । वे अपने कार्यकर्ताओं से लगातार भेंट मुलाकात कर रहे है । सारंगढ़ नगर में सुबह सारंगढ़ नगर के नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के निवास पहुंचे हुए थे रेंजर पारा में सारंगढ़ नगर की प्रांजल विशेष स्कूल के बच्चे उनके इंतजार में खड़े थे टी एस बाबा जब पहुंचे तो दिव्यांगजन बच्चे और संस्था के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला ने स्वागत अभिनंदन किया । बाबा ने बच्चों से मुलाकात की और बच्चे अपने बीच बाबा को पाकर खुशी जाहिर किए उनके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है । बाबा के साथ सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण मालाकर , सारंगढ़ पूर्व विधायक श्रीमती पद्मा मनहर , सारंगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचन्द देवांगन एवं सारंगढ़ नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उनके साथ थे ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post