समर कैम्प अमोरा में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - जिले के नवागढ़ विकासखण्ड मुख्यालय अंतर्गत आने वाले मां शंवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा (महन्त) के गोंड़पारा स्थित आंगनबाड़ी क्रमांक 05 में महिला बाल विकास सुपरवाइजर श्रीमति ऋचा तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में आज बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा के प्रदर्शन सहित हर्षोल्लास के साथ सप्तदिवसीय समर कैम्प का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक और मनोरंजक बनाना , बच्चों का व्यक्तित्व विकास , टीम भावना और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाना था। इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजली तिवारी ने बताया कि हमारी सुपरवाइजर श्रीमती ऋचा तिवारी के मार्गदर्शन पर हमने बच्चों के साथ सभी आयामों पर काम किये। हमने देखा कि बच्चे भी इस समर कैंप में सभी आयाम जैसे शारीरिक विकास अंतर्गत बच्चे खेलकूद , कुर्सी दौड़ , मेंढक दौड़ , खरगोश की दौड़ , गेंद फेंकना , भाषा विकास अंतर्गत कहानी , कविता , बाल गीत , परिवार के बारे में जानना , परिवार के सदस्यों की पहचान करना , रचनात्मक विकास अंतर्गत अपने मनपसंद चीजों की  चित्र बनाना रंग भरकर उसे सजाना , अपना खुद का चित्र बनाना , फल सब्जी का चित्र बनाना , संज्ञानात्मक विकास चित्रों को पहचाना , गुस्सा - मजाक इन सब के बारे में जानना , यातायात के साधनो के बारे में जानना , बाजार लगाना , मानसिक विकास अंतर्गत अपने विचार को व्यक्त करना इत्यादि सभी कार्य हमने इस समर कैंप के दौरान बच्चों के साथ किये हैं। बच्चों के साथ - साथ उनके पालक इसमें उत्साह से भाग लेकर हमारा सहयोग किये। पालकों ने भी बच्चों  के कार्यों की सराहना की , उन्हें भी यह बात पता चला कि आंगनवाड़ी केंद्रों में किस तरह से बच्चों को प्रारंभिक शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा दी जा रही है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अमोरा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजली तिवारी ,तेरस साहू , लता चौबे , श्याम बाई साहू , जानकी प्रधान और सभी सहायिका सहित बच्चों के अभिभावकगण भी उपस्थित थे।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post