भाइयों का अमानवीय कृत्य और प्रताड़ना ने समाज को किया शर्मसार ....



" आग जलाता है पानी डुबोता है और भाई जी तड़पाता " 
"आखिर छोटे भाई के साथ बड़े भाईयों ने क्यों किया अमानवीय कृत्य"

सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर गांव की मामला प्रकाश में आया है जहां बड़े भाईयों ने छोटे भाई के साथ अमानवीय व्यवहार कर प्रताड़ित करते रहे और अंत में छोटे भाई प्रताड़ना सह न सका और अपनी जान दे दी ।यह घटना समाज के लिए अमानवीय है जहां 28 वर्ष की युवक बंद कमरे में अर्ध नग्न रहता है हाथ और पैर में जंजीर ताले से बंधा कितना दर्द सहा होगा यह युवक न जाने कितने रात तड़पा होगा कितनी यातनाएं सहा होगा जंजीर में बंधे तस्वीर सब कुछ कहती है । क्या भाई ऐसे भी होते है ? यह अमानवीय कृत्य कितना पड़ा दायक है आखिर भाईयों ने ऐसा क्यों किया कोसीर पुलिस ने प्रथम सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना में संलिप्त बड़े भाईयों और भाभी को भेजा जेल क्या है पूरा मामला 
 मृतक नितेश कुमार पिता स्वर्गीय कौशल प्रसाद बनज उम्र 28 साल निवासित मण्डलपारा कोसीर के पिता के मरणोपरांत उनका पैसा नितेश के खाते में आने की बात पर बंटवारे का भाईयों में विवाद था जिसके कारण मृतक के बडे भाई रोशन बनज पिता कौशल प्रसाद बनज तथा भाभी अश्वनी बनज पति रोशन बनज तथा सतीशचन्द्र बनज विगत दो वर्ष से मृतक नितेश कुमार को मानसिक बिमार बताकर दो माह पूर्व से उसे जंजीरों से हांथ पैर को बांधकर जंजीरों में ताला लगाकर मण्डलपारा कोसीर स्थित घर के कमरे में बंद करके रखते थे और उसे खाना मांगने पर गाली गलौच कर मारपीट करते थे आरोपीगण के प्रताडना से तंग आकर तथा मृतक के पास अन्य कोई रास्ता नही होने से मृतक अपने बिछौने चादर को किसी तरह फाडकर उसे फंदा बनाकर आत्महत्या कर लेना प्रतीत होना पाया गया आरोपीगण के द्वारा लगातार मृतक के पास शारीरिक एवं मानसिक प्रताडना किया जा रहा था जिसके कारण मृतक को आत्महत्या करने हेतु दुष्प्रेरित किया गया आरोपीगणों का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध धारा 108,3 (5) बीएनएस का पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मर्ग इंटिमेशन थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ छग मर्ग क्र 18/2026 धारा 194 B.N.S.S. सूचक का नाम व पता सतीशचन्द्र बनज पिता स्व कौशल प्रसाद बनज उम्र 38 साल साकिन मण्डलपारा कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगंढ घटना दिनांक व समय 21.05.2026 के 12.00 बजे लगभग घटना स्थल ग्राम कोसीर मण्डलपारा मृतक का घर कमरा दिनांक रिपोर्ट समय-21.05.2026 के 14.30 बजे मृतक का नाम पता नितेश कुमार बनज पिता स्व कौशल प्रसाद बनज उम्र 28 साल ग्राम मण्डलपारा कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) मृत्यु का कारण फांसी लगाकर कायमीकर्ता प्रधान आरक्षक घुराऊ राम चतुर्वेदी थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ विवरण सूचक सतीश चन्द्र बनज हमराह अपनी पत्नी ज्योति बनज के साथ थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि सूचक का छोटा भाई नितेश कुमार बनज उम्र 28 साल पिछले 02 वर्ष से दिमागी हालात ठीक नही था घर पर ही आयुर्वेदिक ईलाज करा रहे थे जो दिनांक 21.05.2026 के 12.00 बजे अपने घर के कमरा अंदर दिवाल में लगे खिडकी में लाईनिंग बेड सीट को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है कि सूचक की रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन कायम कर मृत्यु की सूचना सारंगढ़ SDM 
को दी गई । आखिरकार भाईयों की करतूतों की बात सामने आने के बाद मृतक के भाईयों और भाभी को कोसीर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किए। भाईयों के अमानवीय कृत्य से छोटे भाई को अपनी जान देना पड़ा। ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली है। यहां बलवान फिल्म की एक डायलॉग फिट बैठता है आग जलाता है पानी डुबोता है और भाई जी तड़पाता है । रुपयों की लालच में अपने ही सगे भाई को प्रताड़ित कर उसे मरने के लिए बेबसस कर दिए। उन लालची भाइयों का परिवार भीं बिखर गया । समाज में इस तरह की घटनाएं समाज को गर्त में ले जा रही है ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post