एयरपोर्ट से उतरते ही सीधे गोलीकाण्ड घटनास्थल करही पहुंचे एसपी विजय पाण्डेय


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - जिले के बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुये गोलीकाण्ड की गंभीर घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने त्वरित एवं सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है। बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक पाण्डेय राष्ट्रीय पुलिस अकादमी , हैदराबाद में आयोजित छह सप्ताह के आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होने गये हुये थे। प्रशिक्षण पूर्ण कर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही वे सीधे ग्राम करही पहुंचे और घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर बिर्रा थाना प्रभारी/सायबर प्रभारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में पूछताछ की। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” की शुरुआत की गई है। पुलिस टीमों को अलग -अलग दिशा में रवाना कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप , साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक एवं थाना प्रभारी बिर्रा जयकुमार साहू भी उपस्थित थे।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post