एसपी विजय पाण्डेय ने तबादले के साथ किया माइनिंग टास्क फोर्स का गठन


अपराधियों में भय का वातारण 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर-चांपा - राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण कोर्स पूर्ण कर जिला मुख्यालय पहुंचते ही तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय (आईपीएस) ने आज दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किये हैं। पहले आदेश में प्रशासनिक दृष्टिकोण से तीन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया गया है। निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे को थाना प्रभारी नवागढ़ से रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। वहीं यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय को नवागढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सउनि सियाराम यादव को थाना नवागढ़ से स्थानांतरित कर थाना बम्हनीनडीह पदस्थ किया गया है। वही दूसरे आदेश में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स का पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप करेंगे। जांजगीर मुख्यालय से संचालित होने वाली इस टीम में दो अलग-अलग टास्क फोर्स बनाई गईं हैं जिनमें पहले टास्क फोर्स टीम में प्रधान आरक्षक जगदीश प्रसाद रत्नाकर सहित आरक्षक  पदुमलाल जाटवर , आशीष कुमार यादव , गंगाधर कर्ष , हरीराम कवंर , संतोष भानू और राहूल दास महंत हैं। वहीं दूसरे टास्क फोर्स टीम में प्रधान आरक्षक रेखराज ध्रुव , मनीष सोनवान , कमल बहादुर सिंह क्षत्रिय , अर्जुन यादव , राघवेन्द्र घृतलहरे , भुवनेश्वर साहू और भूषण राठौर को शामिल किया गया है। टीम अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर संबंधित थाना प्रभारियों के साथ संयुक्त कार्यवाही करेगी। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन , भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। गठित टास्क फोर्स द्वारा जिले के संवेदनशील नदी घाटों , प्रमुख मार्गों एवं चिन्हित क्षेत्रों में नियमित निगरानी , पेट्रोलिंग एवं सघन जांच अभियान संचालित किया जायेगा। अवैध रूप से रेत उत्खनन , भंडारण एवं परिवहन करने वालों गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। राजस्व , खनिज पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से जिले के नदी , रेत घाटों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। लम्बे समय से सरल और सादगी से जीवन यापन करने वाले जिले वासी एसपी पाण्डेय का रास्ता देख रहे थे कि कब हमारे जिले के पुलिस अधीक्षक आकर अपराधियों पर अंकुश लगायें। अब पुन: उनके कमान सम्हालने से एक ओर जहां आमजनों में खुशी का माहौल है वहीं दूसरी ओर अपराधियों में स्पष्ट रूप से भय का माहौल देखा जा रहा है।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post