सिलसिलेवार चोरी की घटना को अंजाम देने के तीन आरोपी जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - सिलसिलेवार चोरी की चार घटनाओं का पर्दाफाश करते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस ने एक निगरानी बदमाश सहित तीन आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                                                                     
                       इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल ने बताया कि विगत दिवस 02 से 03 मई की दरम्यानी रात अज्ञात चोर थाना बलौदा क्षेत्र के मधईपुर गांव के चार अलग-अलग घरों में घुसकर आलमारी और पेटियों में रखे कीमती जेवर , नगदी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गये थे। पहली घटना में संतराम रात्रे के घर से चांदी का पायल व सोने का लॉकेट चोरी हुआ। दूसरी घटना में रवि शंकर रात्रे के घर से चांदी का पायल , मंगलसूत्र , सोने का लॉकेट व नगदी पार कर दी गई। तीसरी घटना में रेशम लाल रात्रे के सूने मकान का ताला तोड़कर बिछिया , सोने के आभूषण , कांस -पीतल के बर्तन व नगदी चोरी की गई। वहीं चौथी घटना में विजय कुमार के घर से एलईडी टीवी , मोबाइल , चांदी के सिक्के , पायल , सोने के जेवर व नगदी चोरी हुई। बलौदा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर चोरी की प्रकरण की विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फूटेज , मुखबिर की सूचना एवं सायबर तकनीकी के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की पहचान करते हुये आरोपी अमृत पटेल , उत्तम पठारे एवं तुलसी पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की , जिसमें उन्होंने पल्सर मोटरसाइकिल से गांव पहुंचकर चारों घरों में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) , 305(ए) , 112(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 , 27 के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज गया। उपरोक्त  कार्यवाही में बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा , सउनि कौशल सिदार , रामदुलार साहू , सुनिल टैगोर , प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार , नवीन सिह , सहेत्तर पाटले , आरक्षक रज्जू रात्रे , संदीप सोनंत , टिकेश्वर राठौर , अनुज खरे , सुमित श्रीवास , रोहित साहू , अनिल कुर्रे और रज्जू टण्डन का सराहनीय योगदान रहा। 

जप्त सामाग्री - 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना -चांदी के आभूषण , नगदी , बर्तन , टीवी , मोबाइल सहित बड़ी मात्रा में चोरी का सामान , घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं एक चाकू। 

गिरफ्तार आरोपीगण -

अमृत पटेल (निगरानी बदमाश) पिता रामलाल पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी - सरवानी , थाना व जिला सक्ती , उत्तम पठारे पिता अमरनाथ पठारे उम्र 26 वर्ष निवासी व थाना बाकीमोंगरा , जिला - कोरबा और तुलसी पटेल पिता एकादशी पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी - वार्ड 01 पानी फिल्टर रोड चांपा , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post