जांजगीर चाम्पा - जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले मां शंवरीन दाई की पावन धरा अमोरा (महन्त) में आज ग्राम पंचायत में जन चौपाल लगाया गया। जहां ग्रामवासियों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों के समस्या निवारण हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किये। मुख्य रूप से ग्रामीणों के द्वारा पेयजल समस्या (तालाब भराई , हैण्डपम्प खनन , सबमर्शिबल फिटिंग आदि) , स्वच्छता (नाली निर्माण , सामुदायिक शौचालय , तालाब सफाई और नाली सफाई) , शिक्षा (हाईस्कूल निर्माण , स्कूल मरम्मत) , स्वास्थ्य सेवा ( हॉस्पिटल में बेड , दवाई , वाटर कूलर सुविधा) , सड़कें एवं परिवहन (गांव में सड़क) , बिजली (ट्रांसफार्मर एवं खम्भा आपूर्ति) , सामाजिक और मंदिर मरम्मत का मांग किया गया। ग्रामवासियों से प्राप्त आवेदन एवं सुझाव के अनुरूप अतिआवश्यक समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण किया जायेगा। इस जन चौपाल में जनपद सभापति श्रीमति आरती तिवारी, सरपंच राकेश कश्यप , सचिव खोलबहरा राम कश्यप और रामकुमार मरावी ग्राम पंचायत रोजगार सहायक विशेष रूप से उपस्थित थे।