जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री, लेन्ध्रा, झाल और डोंगरीपाली परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया।*



*सारंगढ़-* हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा कक्षा 12 वी विषय अंग्रेजी विषय का परीक्षा 10 मार्च को पूरे राज्य में संचालित रहा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के परीक्षा केंद्रों के लिए जिले स्तर पर उड़नदस्ता टीम कलेक्टर महोदय द्वारा बनाई गई है।कक्षा 10 वी 12 वी की परीक्षा जारी है। संवेदनशील जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे आर डहरिया ने 10 मार्च को बरमकेला ब्लाक के हायर सेकेंडरी स्कूल हिर्री , लेन्ध्रा एवं सुदूर क्षेत्र में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला झाल और डोंगरीपाली परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों में सुरक्षा कर्मी उपस्थित मिले। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सुव्यवस्थित शांतिपूर्वक संचालित पाया गया। जिले में अभी तक किसी प्रकार की नकल प्रकरण नहीं मिली है।जिले की उड़नदस्ता टीम द्वारा तीनों ब्लाक सारंगढ़ , बिलाईगढ़ और बरमकेला ब्लाक परीक्षा केंद्रों की निरीक्षण लगातार की जा रही है।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post