अचानक घर में लगी भीषण आग घरेलू सामान जलकर खाक!!

सारंगढ़// सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में आगजनी की घटना सामने आई है ग्राम पंचायत दहिदा के आश्रित गांव नावापारा निवासी छाया लाल माली,पिता टेंगनू माली,के घर मे कल दिनांक 13 मार्च 2026 के करीबन 11 बजे के आस पास अचानक भीषण आग लग गई घटना में घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हों गई घर मे आग उस वाक़्त लगी जब घर मे कोई नहीं थे सब दूसरे गांव गए हुए थे घर मे अकेला उसके बेटा था जो खेत गया हुआ था आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद भी भुजा नहीं पाए घटना में घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हों गई आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाई है घर में आग की शुरुआत कहां से हुई इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन आग एका-एक पूरे घर में फैल गई जिसे बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ा है घर में लगी इस आग ने विकराल रूप ले लिया घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया घटना की जानकारी संबंधित विभागों को भी इससे अवगत कराया गया ताकि पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता मिल सके।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post