सारंगढ़ । सारंगढ़ विशेष स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने अपने परिसर में भोजन के महत्व को बताते हुए जन चेतना का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है ।वीडियो में दिव्यांग बच्चे और संस्था के प्रमुख श्रीमती हीरा देवी निराला ने संदेश दिया है कि अपने थाली में जितना भोजन खा सकते हैं उतने ही लें भोजन को वेस्ट न करें एक दिन की भोजन कराने के लिए परिवार को कई दिन कई वर्ष लग जाते हैं थाली में पनीर खिलाने के लिए ।भोजन का सम्मान करें उस पिता का सम्मान करें जो अपने पुत्र या पुत्री की विवाह या कोई कार्यक्रम में भोजन कराते हैं ।
छाया: लक्ष्मीनारायण लहरे ' साहिल,