कोसीर क्लस्टर की पीआरपी भारती धीवर हटाई गईं, एक दिवसीय धरना के बाद प्रशासन की कार्यवाही//जनपद सदस्यों की हुई जीत

जनपद सदस्यों की हुई जीत

सारंगढ़।सारंगढ़ जनपद पंचायत के सामने जनहित एवं प्रशासनिक पारदर्शिता के मुद्दों को लेकर हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद कोसीर क्लस्टर की पीआरपी श्रीमती भारती धीवर को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह बरमकेला-लेन्ध्रा क्लस्टर की पीआरपी श्रीमती अनिता कोसरे को कोसीर क्लस्टर में पदस्थ किया गया है, जबकि श्रीमती भारती धीवर को बरमकेला-लेन्ध्रा क्लस्टर में स्थानांतरित किया गया है।
धरना प्रदर्शन में उत्तरी गनपत जांगड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस अरुण मालाकार सहित जनपद पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया था। बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति ने आंदोलन को व्यापक समर्थन प्रदान किया।
धरना के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया था कि कोसीर क्लस्टर में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता की कमी रही है तथा जन शिकायतों की अनदेखी की जा रही थी। प्रदर्शन स्थल पर “महिला के सम्मान में, सभी जनपद सदस्य मैदान में” जैसे नारों के साथ महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली थी
सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कहा था कि ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आंदोलन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरना के अंत में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था और शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई थी। जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत सीईओ द्वारा आदेश जारी कर संबंधित पीआरपी के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की गई।
प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद जनपद सदस्यों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की है।
अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव ठाकुर 
सदस्य रोहित महिलाने ,मुकेश साहू ,कोमल शशी पटेल, श्रीमती सरिता प्रणय सिंह , श्रीमती हीरा भैरवनाथ जटवार ,श्रीमती मीना घनश्याम टंडन, श्री सतीश अजय ,श्री अशोक पटेल ,अरुण मालाकार ,श्रीमती चंद्रिका चंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे आंदोलन में

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post