जांजगीर चाम्पा - जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम मां शंवरीन दाई की पावन धरा अमोरा (महन्त) के सड़कों में अब घुमन्तु निराश्रित गोवंश देखने को नही मिलेंगे। गांव के युवाओं द्वारा स्थापित सियाराम धर्म गौरक्षक सेवा समिति इस समस्या की समाधान के लिये व्यापक स्तर पर कार्यवाही करने जा रही है। आज समिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। इस अवसर पर समिति के सचिव संजू साहू ने चर्चा करते हुये अरविन्द तिवारी से कहा कि गांव के सड़कों पर जल्द निराश्रित गोवंशी नजर आने बंद हो जायेंगे , आने वाले दिनों में समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई भी गोवंशी सड़कों पर ना घूमे। सभी गोवंशों को सुरक्षित , स्वच्छ और अनुकूल वातावरण में रखा जा सके। एक दो दिनो में पुन: ग्राम पंचायत में बैठक रखकर सरपंच से जगह लेकर गोवंशों को संरक्षण केंद्रों में शिफ्ट किया जायेगा , जहाँ उनके चारे , पानी और सुरक्षा की व्यवस्था की जायेगी। इस पहल का उद्देश्य सड़क हादसों को रोकना और पशुओं को आश्रय प्रदान करना है।