सारंगढ़ । अराधना फाउंडेशन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का एक ऐसा उभरता संस्था है जो विगत कई वर्षों से निरंतर समाज सेवा का कार्य करते आ रही है। संस्था वर्तमान में महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दे रही है जिसमें सारंगढ़ ब्लॉक के लगभग 10 से अधिक पंचायत के महिलाओं को प्रशिक्षण मिल रहा है। इससे पूर्व विगत माह में 107 महिलाएं संस्था से सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभान्वित हुए हैं जिससे वे महिलाएं अपने रोज़गार का साधन स्वयं निर्मित कर सकते हैं। वहीं 8 फ़रवरी को सारंगढ़ में जो महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके थे उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के हाथों कौशल प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिसमें संस्था से जुड़ी सभी महिलाएं उपस्थित रहे। संस्था के इस कार्य को मंत्री ने सराहनी बताया है।
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के हाथों अराधना फाउंडेशन के महिलाओं को प्रमाण पत्र मिला ...
byLikesh khunte
-
0