*सेजस सरसींवा का भी निरीक्षण किया*
*अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा किया।*
*सारंगढ़ -* सारंगढ़ बिलाईगढ़ के संवेदनशील जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया जी ने प्रधानमंत्री महोदय जी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम शा क उ मा विद्यालय सरसींवा में शामिल हुए। एवं विद्यालय की निरीक्षण किया गया।विद्यालय द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों को टीवी के माध्यम से कार्यक्रम दिखाई गई। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी शामिल हुए। तथा बच्चों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित किया । भारत के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम पूरे देश के विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। परीक्षा के संबंध में विस्तृत चर्चा विद्यार्थियों से किया गया। उक्त कार्यक्रम को जिले के सभी विद्यालयो में हर्षोल्लास के साथ दिखाया गया । ततपश्चात शा क उ मा वि सरसींवा के स्टॉफ की संक्षिप्त बैठक डीईओ ने लिया । बैठक में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की विषय शिक्षकों से विषयवार समीक्षा किया गया। अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों पर किये गए प्रयासों की जानकारी लिया गया। वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराते हुए निर्देश दिया गया। सभी विद्यार्थियों की सफलता दिलाने हेतु सार्थक पहल कर बच्चों के हित में अध्यापन कराकर अतिरिक्त तैयारी कराकर सफल बनाने हेतु शिक्षकों ने पूर्णतः आश्वासन दिया। बच्चों की गुणवत्ता परखने के लिये सेजस सरसींवा के कॉमर्स के विद्यार्थियों से पूछताछ किया गया। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा गया। बच्चों से परीक्षा की तैयारी की जानकारी लिया गया। एवं विद्यार्थियों को उत्साहित किया। प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों को बच्चों के हित मे कार्य करने के लिये निर्देशित किया गया। शासन के सर्कुलर शाला कलेंडर का शत प्रतिशत पालन करने के लिए निर्देश दिए।