सारंगढ़ में पहली बार हाफ मैराथन 12 फरवरी को ...

सारंगढ़ । सारंगढ़ खेल जगत में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। जिला प्रशासन के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन से अराधना रुरल हेल्पेज़ फाउंडेशन सारंगढ़ की ओर से 12 फरवरी को सारंगढ़ शहर में पहली बार "राज्य स्तरीय नशा मुक्ति युवा मैराथन" का आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि फिटनेस सामाजिक एकता और सारंगढ़ शहर के गौरव का उत्सव माना जा रहा है। आयोजकों के अनुसार मैराथन की शुरुआत सुबह होगी और नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुबह 6:00 बजे भारत माता चौक बस स्टैंड सारंगढ़ के पास पहुंचकर धावकों का उत्साह बढ़ाएं। भारत माता चौक और आसपास का क्षेत्र इस ऐतिहासिक आयोजन का मुख्य केंद्र होगा। जहां खिलाड़ियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों और शहर वासियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। इस मैराथन में 8 किलोमीटर दौड़ लगाने होंगे। पुरस्कार विवरण प्रथम पुरस्कार 21000 रुपए ट्रॉफी टी-शर्ट प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपए ट्रॉफी टी-शर्ट प्रमाण पत्र, तृतीय पुरस्कार ₹5000 ट्रॉफी टी-शर्ट प्रमाण पत्र, चतुर्थ पुरस्कार 2000 रुपए मेडल टी शर्ट प्रमाण पत्र और पंचम पुरस्कार₹1500 मेडल टी शर्ट प्रमाण पत्र, छठवां पुरस्कार से दसवां पुरस्कार तक एक ₹1000 साथ ही मेडल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। 11 से 20 वाँ तक अराधना बैग मेडल प्रमाण पत्र तथा 21वां से 25वां तक के प्रतिभागियों को टी शर्ट और मेडल के साथ प्रमाण पत्र मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित कर पुरस्कार दिया जाएगा। भाग लेने वाले धावक रजिस्ट्रेशन के लिए 7581058300, 7000734781 एवं 8319513300 में संपर्क कर सकते हैं।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post