रायपुर - यूनाइटेड हैंड्स फॉर चेंज फाउंडेशन द्वारा गत दिवस इंद्रावती नगर स्थित होटल विमतारा में एक भव्य चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को स्कूल अध्ययन सामग्री (स्टडी मटेरियल किट) वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात अतिथियों का सत्कार और स्वागत किया गया। इसके बाद फाउंडेशन का लोगो अतिथियों के समक्ष विमोचन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भानुप्रतापपुर की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी और डॉ. वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रूपेन्द्र कवि (मानववैज्ञानिक , साहित्यकार एवं परोपकारी) , मनीष गुप्ता (ब्यूरो प्रमुख पत्रिका समाचार पत्र) , शैलेन्द्र ठाकुर (कला विशेषज्ञ) , अजीत भगत (बीएम, एपेक्स बैंक) और श्रीमती रूमा शर्मा जी (समाजसेवी) उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री जी ने किया। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिये और फाउंडेशन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई डोनर , समाजसेवी एवं समर्पित व्यक्तियों को “इन्फ्लुएंशल अवार्ड्स” प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक टीम में फाउंडेशन के संचालक द्वय सोनम श्रीवास्तव / महेंद्र सिंघानिया ने बेहतरीन कोशिश की। कार्यक्रम का समापन हाई टी के साथ हुआ और अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों , सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थितजनों का भारी आभार व्यक्त किया गया।