सारंगढ़ । 77 वां गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़ के खेल मैदान पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से आयोजित की गई। जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में काम किए हुए समिति, संगठन को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अराधना रुरल हेल्पेज़ फाउंडेशन सारंगढ़ को इनके किये गए कार्य जैसे समाज के आर्थिक दृष्टि से पिछड़े लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ संबंधी कार्य, पर्यावरण, महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण एवं मशरूम उत्पादन करने हेतु महिलाओं को प्रशिक्षण दिए जाने संबंधित संस्था द्वारा जनहित के कार्य किये गए है। इन सभी कार्यों को देखते हुए जिला स्तर पर समाज सेवा हेतू अराधना फाउंडेशन को कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे के द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्ति हेतु संस्था के डायरेक्टर श्रीमती पार्वती जांगडे, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री इन्द्रजीत मनहर, श्री तुलसी आदित्य, श्रीमती दीपा जांगड़े, कृष्णा महिलाने, पार्वती जोल्हे, क. संध्या रात्रे, कु. काजल रात्रे, मंजू जायसवाल एवं अराधना फाउंडेशन के समस्त टीम उपस्थित थे।
कलेक्टर के हाथों से सम्मानित हुआ- अराधना फाउंडेशन
byLikesh khunte
-
0