सारंगढ़ । सारंगढ़ के सुदूर अंचल सुवरगुड़ा निवासी स्वर्गीय गरवसाय बरिहा के पुत्र रामचरण सिदार का विगत दिवस निधन हो गया वे 95 वर्ष के थे । अपने पीछे पूरा भरा परिवार छोड़ गए । राम चरण डॉ पुष्पा बरिहा के नाना हैं । उनके निधन पर उनके सामाजिक बंधु और पुष्पा बरिहा ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है ।