ग्राम कौवाताल में बाबा गुरु घासीदास जी के जैतखाम भूमि पूजन का भव्य आयोजन


सारंगढ़। ग्राम कौवाताल में परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के पावन जैतखाम के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ किया गया। इस गरिमामय अवसर पर कार्यक्रम में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े,
श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लता लक्ष्में, सरपंच श्रीमती शशि रौतिया, जनपद सदस्य रोहित महिलाने, श्रीमती मंजूलता आनंद, श्रीमती सरिता गोपाल डॉ मुनि लाल अंनत,कामता अम्बेडकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ, जिसमें ग्राम के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा, मानवता, समानता और भाईचारे के महान संदेशों को स्मरण किया गया तथा उनके आदर्शों को समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक बताया गया।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैतखाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना एवं आपसी सौहार्द का भी प्रतीक है। जैतखाम भूमि पूजन से क्षेत्र में सामाजिक एकता को नई मजबूती मिलेगी और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा प्राप्त होगी।
यह आयोजन ग्राम कौवाताल के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा। इस अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया तथा बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post