पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता - निरीक्षक लखेश केंवट


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार भाटापारा  -  जिले के थाना भाटापारा ग्रामीण से स्थानांतरण होने के पश्चात निरीक्षक लखेश केंवट ने आज थाना प्रभारी सिमगा का पदभार सम्हाल लिया है।  बताते चलें कि इसके पहले इन्हें जिले में थाना गिधपुरी , कसडोल , सुहेला और भाटापारा ग्रामीण थाना सम्हालने का अवसर दिया गया था। जहां इन्होंने बखूबी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार भाटापारा भावना गुप्ता ने हाल ही में कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिये बड़ी संख्या में अधिकारी - कर्मचारियों का तबादला किया है। इसी कड़ी में एक ओर जहां निरीक्षक लखेश केंवट को भाटापारा ग्रामीण से धाना सिमगा का प्रभार सौंपा गया है। वहीं दूसरी ओर निरीक्षक हेमंत पटेल थाना प्रभारी पलारी को थाना भाटापारा ग्रामीण स्थानांतरित किया गया है। थाना सिमगा में पदभार सम्हालने के बाद संक्षिप्त चर्चा के दौरान नवनियुक्त थाना प्रभारी लखेश केंवट ने विशेष चर्चा में अरविन्द तिवारी से कहा कि क्षेत्र में जुआ और सट्टा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में वे गरीब एवं पीड़ितों की समस्या सुनने के लिये हमेशा उपस्थित रहते हैं और गरीबों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा उनका प्रयास रहता है कि गरीब और पीड़ित व्यक्ति को थाना स्तर से ही न्याय मिल जाये क्योंकि थाना में आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति को यही लगता है कि थाने से हमें न्याय मिल जाये और वे उन्हें न्याय का प्राथमिक मंदिर मानते हैं। वे चाहते हैं कि पीड़ितों को वरिष्ठ अधिकारियों के पास ना जाना पड़े। क्योंकि थाना नजदीक है जहाँ आने पर न्याय मिल जाये तो गरीब व्यक्ति के लिये इससे ज्यादा और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा कि उनका बेहतर पुलिसिंग करने का प्रयास  रहेगा। नवपदस्थ थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में बढ़ते अपराधो में अंकुश लगाना , अवैध शराब - जुआ - सट्टे पर कार्रवाई करना , थाना आने वाले पीड़ितों का समस्या सुनते हुये रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाना , न्यायालय से जारी स्थाई वारंटियों की धरपकड़ कर न्यायालय में पेश करना , क्षेत्र में पुलिस के प्रति अच्छा माहौल बनाना , शहर में यातायात व्यवस्था को अच्छे तरीके से सुचारू करना , एक्सीडेंट स्पॉट को चिन्हांकित कर हल निकालना ये सभी मेरी जिम्मेदारी रहेगी।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post