सारंगढ़ बिलाईगढ़//सारबिला दृष्टि" का जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया उद्घाटन

▪️ *शहर के सभी एंट्री एग्जिट रूट व मुख्य मार्ग , चौक चौराहों पर लगाया गया AI based CCTV कैमरा*

▪️ *30 नए व 7 पुराने AI based NPR कैमरों के माध्यम से रखी जाएगी शहर पर निगाह*

▪️ *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी निगरानी* 
*जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़*
*दिनांक -11.12.2025*
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range 
जिले में सतत् निगरानी रखने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सारंगढ़ पुलिस द्वारा शहर भर में हाईटेक निगरानी व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है ।
जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे व पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा आज दिनांक 11.12.2025 को *सारबिला दृष्टि* नामक एकीकृत कैमरा निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया गया जिसमे 30 नए व 7 पुराने AI based NPR कैमरों के माध्यम से शहर पर पैनी निगाह रखी जाएगी।

जिले में लगातार हो रही छोटी-बड़ी घटनाओं पर अब प्रशासन की नज़र पहले से कहीं ज्यादा सतर्क होगी। एक्सीडेंट और यातायात उल्लंघन के साथ साथ आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने सारंगढ़ पुलिस ने शहर भर में हाईटेक निगरानी व्यवस्था शुरू कर दी है।इन कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग जिले के कंट्रोल रूम से की जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों — भारत माता चौक, रायगढ़ रोड, गढ़चौक, बस स्टैंड, दानसरा सहित शहर के सभी एंट्री एवं एग्जिट रूट पर हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं व यातायात व्यवस्था पर भी बेहतर नियंत्रण मिल सकेगा।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post