अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का स्वागत शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे। सीएम साय ने रिंकू सिंह को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम में दिये जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिये बधाई और शुभकामनायें दीं। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति , परम्पराओं और राज्य में खेलों को नई दिशा देने के लिये किये जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह को बस्तर ओलंपिक की अवधारणा और उसके माध्यम से उभर रही स्थानीय प्रतिभाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार संभावना हैं और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिये निरंतर प्रयासरत है।