कोसीर//सारंगढ़ बिलाईगढं जिला के ग्राम पंचायत दहिदा में विधायक निधि से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े जी शामिल होकर विधिवत भूमि पूजन किया और सड़क निर्माण का शुभारंभ कुदाली चलाकर श्रीगणेश किया और ग्रामवासियों को सड़क की सौगात देकर बधाई व शुभकामना दी।ग्रामवासियों द्वारा कीचड़ भरे रोड को सीसी रोड बनाने मांग कर रहे थे जिसे गम्भीरता से लेकर विधायक उत्तरी जांगड़े ने स्वीकृति देकर ग्रामवासियों को राहत दी है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत दहिद सरपंच,उप सरपंच, जनप्रतिनिधिगण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।