सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉ आर एल सिदार खंड चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई पर स्वच्छता को लेकर विशेष चर्चा हुई वही जीवन दीप समिति की पर्ची काटने को लेकर काटने की बात हुई । स्वास्थ्य केंद्र में अहाता निर्माण को लेकर भी मांगे रखने की चर्चा हुई । स्वास्थ्य केंद्र में लगातार डाक्टरों की उपस्थिति से बहुत सुधार हुए हैं वहीं लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईलाज के लिए पहुंच भी रहे हैं ।
एक दशक पहले बने बंद शौचालय को खुलवाकर देखा गया और निरीक्षण किया गया ।कोसीर गांव के सरपंच सुमन राव प्रतिनिधि राजेंद्र राव ने अपने यहां के व्यवस्था पर बात रखते हुए बोले
यहाँ का प्रसव ब्यास्था अच्छा था बहुत लोग यहां आते थे लेकिन अभी ब्यावस्ता ठीक नहीं है और शाम को बंद करके चले जाते है उन सब पर अपना शिकायत अधिकारी के समक्ष रखे । जीवन दीप समिति की बैठक में डॉ आर एल सिदार, डॉ टी पी पटेल , डॉ वसीम खान, कोसीर सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव, जीवन दीप के मनोनीत सदस्य डॉ जितेंद्र मिश्रा फार्मासिस्ट यशवंत निराला,स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे