राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में साइबर क्राईम की जानकारी और बचाव पर हुई परिचर्चा .....

सारंगढ़ । कोसीर मुख्यालय के ग्राम कुम्हारी में चल रही राष्ट्रीय सेवा शिविर में साईबर क्राईम की जानकारी दी गई ।शहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कोसीर के 07दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस के बौद्धिक परिचर्चा में कोसीर थाना के प्रधान आरक्षक जयराम साहू , सुशील यादव,श्रीमती अंजना मिंज, राजकुमार साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर के वरिष्ठ व्याख्याता विजय महिलाने विशेष रूप से उपस्थित हुए। सबसे पहले अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी,प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया।प्रधान आरक्षक जयराम साहू और व्याख्याता विजय महिलाने के द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु विशेष जानकारी दिया गया,जिसमें शिवरार्थि साइबर ठगी एवं यातायात के नियमों की जानकारी प्राप्त किए । कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांगड़े के मार्गदर्शन में स्वयं सेवक सागर नवल ने मंच संचालन किया।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post