निर्मल ज्ञान मंदिर में दिवाली मिलन समारोह मनाया गया ...


लक्ष्मीनारायण लहरे 
रायपुर । निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में कल दिवाली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम कबीर आश्रम और क्षेत्रीय साहू मित्र सभा मॉडल टाउन नेहरू नगर भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में अतिथि के रुप में ट्रस्टी अध्यक्ष आत्मा राम साहू, डा हीरालाल साहू और संस्था प्रमुख गौकरण लाल साहू जी उपस्थित रहे। इसके साथ ही साहू मित्र सभा भिलाई के अध्यक्ष खेद राम साहू के साथ ही अन्य पदाधिकारी तथा महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दिवाली त्योहार की विशेषता और महत्ता पर आत्मा राम साहू जी ने विस्तार से प्रकाश डाले। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में तीज त्यौहार का विधिवत निर्वहन हम लोग करते हैं तथा गुरु शिष्य परम्परा का भी निर्वाह कर अपने जीवन को सफल बनाते हैं। इसके साथ ही अन्य अतिथियों ने भी दिवाली पर्व के माध्यम से हम सबके जीवन में अंधकार से उजाला आने की बात कही। 
अपनी परम्परा को बनाए रखने के लिए क्षेत्र की प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसमें लक्ष्मी पूजा की रात्रि होने वाले गौरा गौरी पूजन की झांकी, नारी की महिमा का चित्रण करते सुआ नृत्य और राउतों का प्रमुख आयोजन मड़ई की भी संगीतमय जीवंत प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही बच्चों ने भी आकर्षक नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस बीच आश्रम परिसर को दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। अंचल की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अच्छा अवसर मिला। कार्यक्रम में विलुप्त होती हमारी संस्कृति को आगे लाने का प्रयास के माध्यम से किया गया। अंचल की प्रतिभाओं और दर्शक दीर्घा भी कार्यक्रम में शामिल होकर भरपूर मनोरंजन किए तथा अपनी संस्कृति को बचाए रखने का भी संकल्प लिए। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में कबीर आश्रम ट्रस्टी, प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और सदस्य गण, महिला और युवा प्रकोष्ठ तथा क्षेत्रीय साहू मित्र सभा के पदाधिकारी, सदस्य, महिला और युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन उर्मिला साहू और आभार प्रदर्शन लाल जी साहू ने किया। यह जानकारी डॉ दीनदयाल साहू ने दी है।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post