भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला तीन दिसम्बर को रायपुर में

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

भारत का संभावित वनडे स्क्वाड

केएल राहुल (कप्तान) , जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) , विराट कोहली , रोहित शर्मा , हार्दिक पंड्या , वरुण चक्रवती , ऋषभ पंत (विकेटकीपर) , अक्षर पटेल , कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज , अर्शदीप सिंह , हर्षित राणा , यशस्वी जायसवाल , नीतीश कुमार रेड्डी , ध्रुव जुरेल।


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे और टी-20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। टेस्ट मुकाबलों के खत्म होते ही सीमित ओवरों की श्रृंखला शुरू होगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर 2025 को रांची में खेला जायेगा। इसके बाद दूसरा वनडे 03 दिसंबर 2025 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। तीसरा और अंतिम वनडे 06 दिसंबर 2025 को विशाखापट्टनम (वाइजैक) में आयोजित किया जायेगा।
टी-20 सीरीज का शेड्यूल

वनडे के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज शुरू होगी। पहला टी-20 मुकाबला 09 दिसंबर 2025 को कटक में खेला जायेगा। दूसरा टी-20 मुकाबला 11 दिसंबर को मुल्लांपुर में , जबकि तीसरा टी-20 मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में होगा। चौथा टी-20 मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ में निर्धारित है और श्रृंखला का पांचवां तथा अंतिम टी-20 मुकाबला 19 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद में खेला जायेगा।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post