"बेरोजगार महिलाएं काम सीखकर रोजगार स्व रोजगार से जुड़ेगे "
सारंगढ़ । अराधना रुरल हेलपेज फाउंडेशन सारंगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत छिंद में महिला सिलाई प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित की गई। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरपंच नरेश रात्रे, राजकुमार जांगड़े, इन्द्रजीत मनहर ने सैकड़ो महिलाओं की उपस्थिति में राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सरपंच नरेश रात्रे ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हमारे ग्राम पंचायत छिंद में महिला सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ होने से गांव की महिलाएं एवं आसपास की महिलाओं को सिलाई सीखने में सहायता मिलेगी। फाउंडेशन के एम. डी. इन्द्रजीत मनहर ने बताया कि यह चौथा ग्राम पंचायत है जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ की गई है। अराधना रुरल हेलपेज फाउंडेशन की एक छोटी पहल है जिसमें महिलाएं अपनी आजीविका का साधन अपना सके। कार्यक्रम में NGO मित्र एवं सर्कल निरीक्षक, सिलाई प्रशिक्षक एवं आस पास के महिलाएं उपस्थित हुए।