सारंगढ़।ग्राम भौरादादर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह का पांच दिवसीय भव्य आयोजन किया गया है इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े,विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े शामिल हुए।
जहां आयोजन परिवार ने विधायक का अभूतपूर्व स्वागत किया तत्पश्चात विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के जैत खाम में पूजा अर्चना और मत्था टेक कर आशीर्वाद लेकर समस्त ग्राम व क्षेत्र वाशियों के लिए मंगल कामना की साथ ही कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि आपके गांव में प्रतिवर्ष परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई जाती है जो खुशी की बात है इस तरह बाबा गुरु घासीदास जी के बताएं मार्ग में चलकर समाज को आगे बढ़ाएं साथ ही नशा पानी छोड़कर आदर्श गांव के रूप में गांव का नाम रोशन करें निश्चित ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी आप सभी ने मुझे इस समारोह में शामिल होने अवसर प्रदान किया उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी साथ ही में बाबा गुरु घासीदास जी से प्रार्थना करती हूं कि आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
समिति अध्यक्ष मंगलदास ओगरे,उपाध्यक्ष विनोद सिंह जाटवर,सचिव पुरुषोत्तम निराला,उप सचिव नागेश्वर
टंडन,कोषाध्यक्ष टीकाराम कुरें,उप कोषाध्यक्ष असमन निराला,व्यवस्थापक राम सिंह ओगरे, घासीराम जाटवर, शिवांष पंकज, कौशल पंकज, भुपेन्द्र पंकज, धनंजय निराला, आलोक डेविड, राहुल टण्डन, गोपाल जाटवर, महिपाल जाटवर, गुडू साहू, खेमलाल ओगरे, गोविन्दा निराला, धर्मेन्द्र जाटवर, धनसाय ओगरे, उचितलाल जाटवर, रथराम भारद्वाज, ललीत टण्डन एवं समस्त ग्रामवासी गणमान्य जन उपस्थित रहे