बरभांठा अ में धूमधाम से मनाई गई परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 5 दिवसीय जयंती शामिल हुई उत्तरी जांगड़े

विधायक उत्तरी जांगड़े ने किया रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन, सामुदायिक भवन के लिए की 5 लाख की घोषणा

सारंगढ़। ग्राम बरभांठा अ में परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 5 दिवसीय जयंती समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े शामिल हुईं। विधायक ने समारोह स्थल पर 2.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया तथा ग्रामवासियों की मांग पर 5 लाख रुपये के सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।
समारोह में सतनामी समाज के विभिन्न गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बी. डी.भारद्वाज, अध्यक्ष सतनामी विकास परिषद, मुकेश साहू जनपद सभापति,गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,लैलूंन भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष क्रांतिकारी शिक्षक संघ,बाबूलाल जांगड़े, लक्ष्मीन,नरेश जांगड़े, किशन जायसवाल,सीता राम साहू,जोहित जांगड़े युवा कांग्रेस नेता, बिलासिनी जोल्हे, दीपिका मनोज जांगड़े उपसरपंच, नेहरू कुर्रे, उसत जोल्हे, रघुनाथ जांगड़े, भोला कुर्रे, कृष्ण लाल कुर्रे, यादराम कुर्रे, मोहन कुर्रे, रंजीत जांगड़े, अनिल जांगड़े, मुनचू राम सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह में वक्ताओं ने बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
ग्रामवासियों ने विधायक उत्तरी जांगड़े का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है। कार्यक्रम को सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगडे ने संबोधित किया और परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह की बधाई और शुभकामना देते हुए बाबा गुरु घासीदास जी के बताएं मार्ग में चलकर समाज को आगे बढ़ाने आह्वान किया और सभी का आभार प्रकट किया।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post