सारंगढ़। रायपुर की अग्रणीय सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा राजधानी के वृंदावन सभागृह में छत्तीसगढ़ प्रदेश के 11 जिलों के चयनित 125 प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया ।छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डा सुमेधा श्रीवास्तव थी विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर वरिष्ठ पत्रकार पी के तिवारी ,राजकुमार धर द्विवेदी कर रहे थे वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते के संचालन में यह आयोजन हुआ इस कार्यक्रम में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सरिता जायसवाल का छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित हुई । श्रीमती सरिता जायसवाल सारंगढ़ कोसीर गांव से तालुख रखती है वे कोसीर गांव की बहु हैं । पिछले 8-9 वर्षों से सशक्त महिला और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं वे सारंगढ़ और बलौदा बाजार जिला के कसडोल असनींद गांव की बेटी है वे सतत् दोनों जिले में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है अंचल में वे सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहते है उनकी शिक्षा बीए है ।वे नारी सशक्तिकरण को लेकर भी जानी जाती है । अंचल के लोग उन्हें अपने नेता के रूप में भी पसंद करते है । ग्रामीण अंचलों में कार्यक्रमों में उनका योगदान सराहनीय रहता है । उन्हें छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड मिलने से अंचल वादियों ने बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित हुई सरिता जायसवाल
byLikesh khunte
-
0