दबंग स्वर के स्थापना दिवस पर होगा भव्य आयोजन --0बाल प्रतिभाएं और साहित्यकार नशा बंदी पर देंगे प्रस्तुतियां

0 चयनित लेखकों को हिंदी सेवा सम्मान दिया जायेगा 
रायपुर l दैनिक समाचार पत्र *"दबंग स्वर"* के स्थापना दिवस के पूर्व एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है l उल्लेखनीय है कि 15 अक्टूबर को प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है l लेकिन इस वर्ष इस तारीख के आसपास दीपावली की व्यस्तता होने के कारण यह आयोजन रविवार 28 सितंबर को संध्या 6 बजे राजधानी के वृन्दावन सभागृह में रखा गया है l दैनिक दबंग स्वर के प्रधान संपादक डॉ.पंडित पी. के. तिवारी ने जानकारी दी है कि प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था *"वक्ता मंच"* द्वारा इस पूरे आयोजन को संयोजित किया जा रहा है l आयोजन की शुरुआत नशाबंदी विषय पर बाल प्रतिभाओं की ओपन माईक स्पर्धा के साथ होगी l इसके अंतर्गत 4 से 10 एवं 11 से 18 वर्ष के दो आयु समूहों में बाल प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियां देंगी l इसमें सम्मिलित समस्त प्रतिभागियों को आकर्षक प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को पुरस्कार दिए जायेंगे l इसके पश्चात प्रदेश भर के नवोदित व प्रतिष्ठित दोनों धाराओं के साहित्यकार नशा बंदी विषय पर काव्य पाठ करेंगे l आयोजन के प्रमुख आकर्षण के रूप में प्रदेश भर के चयनित रचनाकारों को " दबंग हिंदी सेवा सम्मान "प्रदान किया जायेगा l सम्मान वितरण के पूर्व उपस्थित प्रबुद्धजन नवरात्रि पर्व के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान तेज करने की शपथ लेंगे l इसके अंतर्गत स्वयं किसी प्रकार का नशा न करने तथा समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान तेज करने का संकल्प लिया जायेगा l उल्लेखनीय है कि लोकप्रिय दैनिक दबंग स्वर सकारात्मक समाचारों के प्रकाशन को प्रमुख स्थान देता है l नो निगेटिव न्यूज के आदर्श को स्थापित करने का ध्येय लेकर संचालित इस समाचार पत्र ने निष्पक्ष व स्वस्थ पत्रकारिता को आगे बढ़ाया है l निर्भीक व दबंग रिपोर्टिंग के साथ ही आम जनता की आवाज तथा प्रदेश की सामाजिक साहित्यिक गतिविधियों को प्रमुख स्थान देते हुए अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय घटनाक्रमों की सुसंगत रिपोर्टिंग से एक बड़ा पाठक वर्ग तैयार हुआ है l दबंग स्वर के विस्तार हेतु आगामी दिनों अनेक योजनाएं है जिससे यह समाचार पत्र प्रदेश का अग्रणी समाचार पत्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा l इस क्रम में वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु दबंग स्वर के साथ इस पूरे वर्ष अनेक कार्यक्रम किये जाने की रूपरेखा बनाई गई है l वक्ता मंच द्वारा समस्त प्रबुद्धजनों को 28 सितंबर के आयोजन में आमंत्रित किया गया है l

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post