समाज सेविका डॉ अंजना हुई सम्मानित ..."बाधाओं से लड़कर समाज को किया आलोकित सम्मान समारोह में विशिष्ट हस्तियों ने की डॉ. अंजना पिथालिया के कार्यों की सराहना"

लक्ष्मीनारायण लहरे 
रायपुर। राजधानी के विमतारा हॉल में समाज सेविका और योग गुरु डॉ. अंजना पिथालिया को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया और अंजना के सेवा कार्य व समर्पण की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि कम शिक्षा और संसाधनों की कमियों को दूर कर अंजना ने डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की और लोगों की मदद की। इसके साथ ही योग के द्वारा लोगों का जीवन संवार रही हैं।
समारोह के दौरान सूर्यकांत राठौर ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि अंजना पिथालिया अपने कार्य, समर्पण और निरंतर प्रयासों से समाज में सकारात्मक दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने अंजना के धैर्य, निष्ठा और सेवाभाव की विशेष रूप से प्रशंसा की और उन्हें समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया। 

जितेंद्र दोषी ने अपने संबोधन में हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अंजना पिथालिया ने अपने कार्य और योगदान से समाज में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अंजना की निष्ठा, सेवाभाव और निरंतर प्रयासों को हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।
मुकेश शाह ने एक प्रेरणादायक पहलू पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सम्मान अंजना बहन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उन्होंने उन लोगों के चैलेंज को स्वीकार किया, जिन्होंने उनकी कम शिक्षा का हवाला देकर उनकी क्षमताओं पर संदेह व्यक्त किया था। शाह के शब्दों में यह सम्मान उनके आलोचकों के लिए एक करारा जवाब है।

इस गरिमामय समारोह में सूर्यकांत राठौर, अशोक मालू, जितेंद्र दोषी जी, लक्ष्मी नारायण लाहोटी और सकल गुजरात समाज के प्रेसिडेंट कौशिक कटा ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की।
इनके अतिरिक्त आमंत्रित अतिथियों में मुकेश शाह, कैलाश पिथालिया, कैट चेंबर के महिला मंडल से मधु और प्रेरणा, साथ ही सकल गुजरात समाज की महिला मंडल, सही सुथार महिला मंडल और जेसीआई समेत कई अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post