जांजगीर चाम्पा - छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सभी आयु वर्ग में सिलेक्शन ट्रायल लेने के निर्देश दिये गये हैं एवं अंतर्जिला क्रिकेट मैचो के लिये प्रतियोगिता अक्टूबर माह से संभावित है। इसी कड़ी में जिला क्रिकेट एसोसिएशन जांजगीर चांपा द्वारा अंडर 19 के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल हाई स्कूल मैदान जांजगीर सम्पन्न हुआ। इस सिलेक्शन ट्रायल में डिप्टीकलेक्टर सुब्रत प्रधान प्रभारी जिला खेल अधिकारी एवं छग स्टेट क्रिकेट संघ के आव्जर्वर आलोक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अंडर 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को इस सिलेक्शन ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ता जिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया उसके आधार पर तीन टीम बनाई है। परस्पर आपसी मैच आयोजित कर अंतिम सोलह खिलाड़ियो का चयन अच्छे प्रदर्शन को आधार बनाकर किया जायेगा। मैदान में चयनकर्ता वरिष्ठ खिलाड़ी सत्यनारायण सोनी , आशु पाण्डेय , योगेन्द्र तिवारी , कृष्णा रात्रि , विकास सिंह उपस्थित होकर खिलाड़ियों की योग्यतानुसार गेंदबाजी , बल्लेबाजी , फिटनेस का अवलोकन कर रहे थे। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा ने दी।