मिशन पहल कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कानून की पाठ पढ़ाए "गुड टच बैड टच" की दी जानकारी ...

लक्ष्मीनारायण लहरे 
सारंगढ़ । जिला मुख्यालय सारंगढ़ कोसीर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल परिसर में विगत दिवस कोसीर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे और टीम के द्वारा मिशन पहल के तहत स्कूल के विद्यार्थियों को कानून और अपराध जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई । स्कूली विद्यार्थी पुलिस विभाग के थाना प्रभारी एवं टीम से मिलकर अपने बीच पाकर खुशी जाहिर किए ।वही इस कार्यक्रम में विद्यार्थी पुलिस के काम करने के तरीके और कानून के बारे में जाने । प्रथम सत्र में वार्तालाप और स्वागत कार्यक्रम हुई । कोसीर थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे ने कानून की जानकारी देते हुई यातायात नियम , लैगिंग अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं गुड टच बैड टच क्या होता है इस विषय में विशेष बालिकाओं को जानकारी दी गई ।कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख प्राचार्य एस पी भारती ,व्याख्याता आर पी जांगड़े , विजय महिलाने सहित शिक्षक उपस्थित रहे वही कोसीर थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे , उप निरीक्षक पुरेंद्र मल्होत्रा ,प्रधान महिला आरक्षक अंजना मिंज , आरक्षक गौतम भारती स्कूल के विद्यार्थी मिशन पहल कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post