शांति दूत सम्मान मिलने पर डॉ. रुपेन्द्र कवि को मिल रही लगातार बधाई


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

मेरठ - विश्व शांति , मानवीय मूल्यों और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये डॉ. रुपेन्द्र कवि को मेरठ में विगत 22 जून 2022 को  "Ambassador of Peace" (शांति दूत) सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान World Peace Movement Trust मेरठ (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. रविन्द्र कुमार , पूर्व कुलपति (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय , मेरठ) एवं ट्रस्ट के महासचिव तथा प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद , पूर्व राज्यपाल (त्रिपुरा) एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष , की गरिमामयी उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया। ट्रस्ट के अनुसार डॉ. रुपेन्द्र कवि ने शांति , शिक्षात्मक जागरूकता और सामाजिक सुधार हेतु लम्बे समय से कार्य किया है। उनके साहित्यिक एवं बौद्धिक योगदान ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। इस अवसर पर अनेकों शिक्षाविदों , समाजसेवियों और युवाओं ने भाग लिया और डॉ. कवि को बधाई दी। गौरतलब है कि डॉ. रूपेन्द्र कवि मूलतः बस्तर संभाग के जगदलपुर से हैं और वे जनजातीय समाज के सांस्कृतिक , सामाजिक और आर्थिक पहलुओं पर गहन कार्य कर चुके हैं। एक मानव वैज्ञानिक होने के साथ-साथ वे एक सजग साहित्यकार भी हैं जिन्होंने कविता , निबंध और सामाजिक विश्लेषण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश की कई शोध परियोजनाओं का नेतृत्व कर चुके हैं और विभिन्न राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय संगोष्ठियों में बस्तर और छत्तीसगढ़ के आदिवासी जीवन पर आधारित व्याख्यान भी दे चुके हैं। उनका लेखन समाज के वंचित वर्गों की आवाज को स्वर देने वाला रहा है। उनको शांति दूत सम्मान मिलने पर अधिकारी - कर्मचारी , साहित्यिक और शैक्षणिक जगत से जुड़े व्यक्तियों सहित उनके मित्रों व परिजन उन्हें  बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें दी!

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post