ग्राम पंचायत दहिदा में गणेश उत्सव के पांचवे दिन महाआरती का किया गया आयोजन!!

सारंगढ़!!!सारंगढ़ बिलाईगढं जिला अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दहीदा में अभय यादव जी के द्वारा अपने घर में विराजे गणपति बप्पा के पांचवे दिन महाआरती का आयोजन किया गया कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भाग लिया जहा श्रद्धालुओं के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ भगवान गजानन की पूजा अर्चना की गई कार्यक्रम की व्यवस्था
 शैलेश यादव, शिवलाल यादव ने संभाली।पंडाल 'जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा' और 'गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों से गूंजता रहा आरती कार्यक्रम में गांव के महाराज श्री सुरेंद्र जी ने गणेश भगवान की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर शैलेष यादव, अभय यादव, शिवलाल यादव, पवारा यादव,अलीशा यादव, कामिनी यादव,दीपिका यादव, प्रतीक यादव,सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।भगवान को लड्डू का भोग लगाया गया। सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post