लक्ष्मीनारायण लहरे
सारंगढ़। श्री गणेश उत्सव भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रतीक है ।यह पर्व न केवल भक्ति का अवसर है बल्कि सामाजिक समरसता ,कला और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव है पूरे भारत वर्ष में यह उत्सव के रूप में 10 दिन तक मनाया जाता है । रायगढ़ जिला की चक्रदार समारोह की भारत वर्ष ही नहीं विदेश में भी चर्चा है ।शहर से गांव तक गणेश चतुर्थी को मनाने की परम्परा 19वीं शताब्दी में
बालगंगाधर तिलक ने इसे यज्ञ के रूप में मनाने की शुरुवात की थी महाराष्ट्र से लेकर यह आज घर आँगन तक पहुंच गई है । यह पर्व लोगों को एक सूत्र में जोड़ती है।
कोसीर गांव के चौक -चौराहे के साथ साथ घर घर इन दिनों श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना किया गया है । घर आए हैं गणपति लोगों में परिवार में उत्साह है । पूरे अनुष्ठान के साथ पूजा पाठ आरती हो रही है लोग अपने अपने घर में श्री गणेश की पूजा अर्चना कर रहे हैं ।