अंडर 19 बालक वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल 31 को


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सभी आयु वर्ग में सिलेक्शन ट्रायल लेने के निर्देश दिये गये हैं। इंटर डिस्ट्रिक्ट मेचो के आयोजन अक्टूबर माह से संभावित हैं , इसी कड़ी में जिला क्रिकेट एसोसिएशन जांजगीर चांपा द्वारा अंडर 19 के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल 31 अगस्त रविवार को सुबह आठ बजे से हाईस्कूल मैदान जांजगीर में रखा गया है। इस सिलेक्शन ट्रायल में छग स्टेट क्रिकेट संघ के आव्जर्वर आलोक श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि अंडर 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को इस सिलेक्शन  ट्रायल में भाग लेने के लिये सभी खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट एसोसिएशन में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। जिन खिलाड़ियों ने पूर्व में पंजीयन कराया है , उन्हें भी अपने पंजीयन को रिन्यू कराने होंगे। इसके साथ ही नवीन खिलाड़ियों को पंजीयन हेतु जन्म प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र , आधार कार्ड , वर्तमान नवीनतम फोटो एवं सभी कक्षाओं की मार्कशीट की ओरिजिनल कॉपी लेकर आना होगा। जिन खिलाड़ियों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है , वे सीधे मैदान पर आकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अंडर 19 हेतु कट ऑफ डेट 31अगस्त 2007 के बाद जन्म लिये खिलाड़ी खेल सकता है। सचिव पद्मेश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुये यह भी बताया गया कि सक्ती जिला के खिलाड़ी भी इस सिलेक्शन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post