*युवाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा!!*
*सारंगढ़*//सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दहिदा के अम्बेडकर चौक के खाल्हे पारा मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था प्रतियोगिता के दौरान युवाओं ने एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर मटकी फोड़ने का प्रयास किया दर्शकों की भीड़ ने जयकारों और तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया