गुरु पूर्णिमा उत्सव कबीर आश्रम मनाया गया ...


लक्ष्मीनारायण लहरे 
रायपुर। निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में विगत दिवस गुरुवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भंते डा जीवक साहेब बुद्ध मंदिर कोसा नगर भिलाई । कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के कोषाध्यक्ष
 केपी साहू कर रहे थे
स्वागत भाषण आश्रम के अध्यक्ष आत्माराम के द्वारा दी गई ।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिना गुरु के ज्ञान प्राप्ति संभव ही नहीं है। मनुष्य जब से जन्म लेता है अपने को गुरु की शरण में ही पाता है। मां बच्चे को जन्म देती है और सांसारिक ज्ञान भी देती है। इस तरह जीवन के अंत तक गुरु के शरण में ही होते हैं। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे 
केपी साहू ने कहा कि गुरु का स्थान सबसे ऊंचा होता है। अज्ञानता से हमें प्रकाश की ओर गुरु ही ले जाते हैं।
इसके अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
गुरु शिष्य परम्परा पर भजन की प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम में दलजीत साहू, गौकरण साहू, प्रेमा दास, रामाधार साहू, विनोद साहू, अशोक साहू, तिलक वर्मा, कुमार भारद्वाज, उर्मिला साहू, प्रेमलता साहू, शीला साहू, लक्ष्मी साहू, जयंती साहू के अलावा आश्रम परिवार के ट्रस्टी गण, प्रबंधन समिति के पदाधिकारी गण, युवा और महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ ही गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यह जानकारी आश्रम के मीडिया प्रभारी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दीनदयाल साहू के द्वारा दी गई ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post