मोबाइल शॉप में रात्रि में चोरी करने के पांच आरोपी गिरफ्तार


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

 चाम्पा - गणेश मोबाइल शॉप में रात्रि में मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो विधि से संघर्षरत बालकों सहित पांच आरोपियों को साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से चाम्पा पुलिस ने महज दस घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना चाम्पा पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजकर विधि विरुद्ध संघर्षरत दोनो बालकों को किशोर न्यायालय पेश किया जा रहा है।                              
                                                 पुलिस थाना चाम्पा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने बताया कि गणेश मोबाइल दुकान चांपा में गत दिवस 07 जून की दरमियानी रात्रि लगभग तीन बजे अज्ञात आरोपियों के द्वारा मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इसी दौरान थाना चाम्पा से डायल 112 वहां  पेट्रोलिंग करते हुये मौके पर पहुंचने से आरोपीगण पुलिस आने की भनक लगने से दुकान से हड़बड़ी में अठारह नग मोबाइल एवं अन्य सामान को चोरी करके मौके से फरार हो गये थे। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर देखी तो दुकान का शटर ताला टूटा हुआ था , जिसकी सूचना तत्काल पुलिस टीम के द्वारा दुकान संचालक को दी गई थी। सूचना मिलने पर दुकान संचालक ने आकर  अपने मोबाइल दुकान को देखा तो इसके दुकान का शटर टूटा हुआ था एवं कांच को तोड़ कर अज्ञात चोर घुसे थे। दुकान चेक करने पर आरोपियों के द्वारा इसके दुकान से अलग -अलग कंपनी का मोबाइल जिसमें सैमसंग , आईफोन , विवो , नथिंग कम्पनी के कुल अठारह नग मोबाइल एवं अन्य सामाग्री जिनकी कुल कीमत लगभग सात लाख रुपये है , जिसको चोरी कर लिया गया है। सूचना पर थाना चांपा में तत्काल अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के नेतृत्व में तत्काल साइबर टीम मौके की ओर रवाना किया गया , टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपियों के संबंध में पता तलाश किया गया। मोबाइल दुकान के संचालक द्वारा अपने दुकान में पर्याप्त संख्या में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे के फूटेज को चेक करने पर आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिला। ततपश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के घटनास्थल में आने एवं भागने के संभावित पच्चीस किलोमीटर के रास्ते में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगालते हुये तकनीकि जानकारी के आधार पर अलग - अलग स्थानों से दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों सहित कुल पांच आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर वे प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करते रहे , परंतु बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोबाइल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये अठारह नग मोबाइल , ब्लूटूथ , सेल्फी स्टैंड , इयर फोन बैगरह सात लाख रुपये एवं  घटना में प्रयुक्त हथोड़ा , पाना , मोटर साइकिल , एक्टिवा कीमती लगभग तीन लाख रुपये कुल जुमला कीमती दस लाख रुपये को जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपियों के गिरफ्तारी एवं सख्त कार्यवाहीं करने के दिये निर्देश जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप , एसडीओपी चांपा  यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चाम्पा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। प्रकरण में थाना चाम्पा पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजकर विधि विरुद्ध संघर्षरत दोनो बालकों को किशोर न्यायालय पेश किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा , सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक , सायबर टीम सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , विवेक सिंह , आरक्षक गिरीश कश्यप , प्रदीप दुबे , अर्जन यादव , श्रीकांत सिंह , आनंद सिंह , हजारी लाल मेरसा एवं थाना चाम्पा से  उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान , सउनि अरुण सिंह , मुकेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन , प्रकाश राठौर , आरक्षक डीकेश्वर साहू , मुद्रिका दुबे , सुमंत कंवर , माखन साहू , डायल 112 का आरक्षक सचिन एक्का एवं सोहन करियारे का सराहनीय योगदान रहा। 

गिरफ्तार आरोपीगण - 

मणिशंकर कश्यप उर्फ गोलू पिता रथराम कश्यप उम्र 18 वर्ष निवासी - महंत भाठापारा , थाना - नवागढ़ , हिमेश हंसराज उर्फ बखला पिता गंगाराम उम्र 19 वर्ष निवासी - कमरीद , थाना - सारागांव , देवव्रत सिंह उर्फ बिट्टू पिता उमेश सिंह उम्र 18 वर्ष 06 माह निवासी - महंत चंडी दाई पारा , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़) और दो विधि से संघर्षरत बालक

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post